महासमुन्द
नवकिरण अकादमी के चयनित अभ्यर्थियों की विधायक-कलेक्टर से मुलाकात
15-Dec-2024 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 दिसंबर। जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा खनिज न्यास निधि से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में चलाए जा रहे नि:शुल्क कोचिंग नवकिरण अकादमी व शासकीय जिला ग्रंथालय में लोक सेवा आयोग परीक्षा 2023 एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में चयनित अभ्यर्थियों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान नोडल अधिकारी एम जी सतीश नायर सहायक संचालक एवं नवकिरण अकादमी के समन्वयक डी बसंत कुमार साव भी उनके साथ थे। स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि कक्षा के भीतर नियमित रूप से आने वाले किसी भी विद्यार्थी का चयन निश्चित है। यदि आप मेहनत करते हैं कक्षा में नियमित हैं, तो आज नहीं तो कल चयन होगा ही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे