महासमुन्द
महासमुंद,15 दिसंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कल 14 दिसंबर 2024 को मनोविज्ञान विभाग में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर गौतमी भतपहरी थीं। प्राचार्य करुणा दुबे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी सत्र के प्रारम्भ से ही करना चाहिए। कला संकाय प्रमुख डॉ रीता पांडे ने बताया करियर निर्माण के लिए समय प्रबंधन बहुत जरूरी हैं। समय प्रबंधन जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है। मुख्य वक्ता डॉ गौतमी भतपहरी ने सीखने के तीन शैली देख कर के सीखना, सुन कर के देखना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिमाग को कल्पना और वास्तविकत में अंतर नहीं मालूम होता। हम जैसा व्यवहार करते हंै, हमारा मन और शरीर भी उन्हीं का अनुकरण करता है। उन्होंने बताया जो महत्वपूर्ण और महत्वहीन कार्यों में अंतर करने आना चाहिए। जो कार्य महत्वपूर्ण है, उनको प्राथमिकता देना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में कुमारी रेणुका साहू अतिथि व्याख्याता, लक्ष्वंतीन जांगड़े एवं मनोविज्ञान विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच संचालन व आभार प्रदर्शन गायत्री चंद्राकर अतिथि व्याख्याता ने किया।