महासमुन्द
पिता ने एसपी-थाने में की शिकायत
कार दोस्तों को दी, दो महीने बाद भी नहीं लौटाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 दिसंबर। अपने पुत्र की अत्यधिक महत्वाकांक्षा तथा फि जूलखर्ची से तंग पिता ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली महासमुंद तथा पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत पत्र में यह भी कहा है कि मेरे पुत्र से किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। यदि कोई भी व्यक्ति किसी तरह का लेन-देन करता है तो उसके लिये वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 12 रायपुर रोड निवासी दिलीप कुमार साहू अपने पुत्र युवराज साहू की हरकतों से आये दिन परेशान हैं। पीडि़त दिलीप साहू ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी व्यथा सुनाई। दिलीप ने बताया कि अपने परिवार के लिये मारूति सुजुकी कंपनी की ग्रैंड विटारा खरीदी थी। जिसका पंजीयन 22-11-2023 है। शिकायत में श्री साहू ने कहा कि पुत्र युवराज साहू द्वारा 5 अक्टूबर 2024 नयी कार को ले गया और आज तक नहीं लाया है। पूछने पर कहता है कि अपने मित्र को कार किराये में दिया हूं। अब तक कार के संबंध में पूछने पर लगातार टाल-मटोल करता रहा है। आज ला रहा हूं, कल आ जाएगा ऐसा कहते हुए 2 माह बीत जाने के बाद भी मेरी कार मुझे वापस नहीं मिली है। अब पुत्र युवराज साहू से मेरा कोई लेना देना नहीं है। कोई भी मेरे पुत्र से किसी प्रकार का लेनदेन न करें। अन्यथा की स्थिति में स्वयं जिम्मेदार होंगे।
मेरा पुत्र युवराज 5 अक्टूबर 2024 को मेरी स्वयं की कार ग्रैंड विटारा वाहन क्रमांक सीजी06,जी जेड 6281 जो कि परिवहन विभाग में मेरे नाम से रजिस्टर्ड है, मांग कर ले गया था। आज दिनांक तक मेरी कार वापस नहीं किया है। पूछने पर अमित राय को दिया हूं कहता है। अमित राय से पूछने पर कहता है कि कार मैंने दूसरे दिन युवराज को वापस कर दिया था। मेरी कार को मांगे हुए एक माह से उपर हो गया है। मुझे शंका है कि मेरी कार का दुरूपयोग हो रहा होगा। इस घटना की सूचना मेरे द्वारा 21 अक्टूबर को थाना महासमुंद में दी थी। आज दिनांक मेरी कार वापस नहीं आई है। दिलीप साहू ने मांग की है कि मेरे पुत्र और उसके साथियों के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाये।