महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 दिसंबर। कल जिला मुख्यालय महासमुंद के जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में खंडपीठ क्रमांक.02, के समक्ष भरण-पोषण मामला जो कि महासमुंद कुटुम्ब न्यायालय में लंबित था, आया। जिसमें पीठासीन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार सोनवानी ने समझाइश दी। इससे प्रेरित होकर दंपत्ति एक साथ रहने के लिए सहमत हुए और एक साथ जीवन यापन के लिए तैयार हुए।
उक्त प्रकरण परिवार न्यायालय महासमुंद के पंजीकृत विविध दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 42-2024 में थाना तुमगंाव ग्राम बेलटुकरी निवासी शांति बाई परिवर्तित नाम विरूद्व ग्राम खैरझिटी के शोभाराम पर दर्ज प्रकरण है। धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत भरण-पोषण की राशि दिलाए जाने के संबंध में प्रकरण प्रस्तुत किया था। शांति बाई और शोभा का विवाह वर्ष 2021 में रीति रिवाज के साथ हुआ था। जिसके बाद पति पत्नी में अनबन होने पर शंाति बाई फरवरी 2024 में अपने पति से पृथक होकर अपने मायके में रहने लगी थी। जिसका प्रकरण परिवार न्यायालय में दर्ज था।
जिसे 14 दिसंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत के खंडपीठ के माध्यम से समझाईश एवं आपसी सुलह के माध्यम से निराकरण किया गया। इसी तरह एक और दर्ज प्रकरण क्रमांक 216.2023 में महासमुंद के नया मछली बाजार दलदली रोड निवासी आवेदिका रेवती बाई परिवर्तित नाम का विवाह वर्ष 2019 में तुमगंाव निवासी सुरेष बंजारे के साथ हुआ था। दोनों में अनबन के कारण वह अपने पति से दिसंबर 2023 से अलग रह रही थी। जिस प्रकरण पर कल नेशनल लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी ने समझाइश दी तो दंपत्ति एक साथ रहने के लिए सहमत हुए।
इसी तरह नेशनल लोक अदालत के समक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं खंडपीठ क्रमांक.एक के पीठासीन अधिकारी अनिता डहरिया के नेतृत्व में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरण जो जनवरी 2024 से लंबित था।
जिसमें दौलत बरिहा के पुत्र रवि बरिहा तथा हीरालाल साहू के पुत्र महेन्द्र साहू के मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण में पृथक-पृथक 13 लाख रुपए में राजीनामा के आधार पर अवार्ड पारित किया गया।
इसी प्रकार रायपुर जिला के ग्राम रसनी निवासी दिनेश्वरी दीवान के पति संतराम दिवान की 9 जुलाई 2023 को वाहन से हुई मृत्यु के प्रकरण में राजीनामा के आधार पर 18 लाख रुपए ग्राम पचेड़ा के गीत लाल घृतलहरे की मोटर दुर्घटना में हुए मृत्यु के प्रकरण में उनकी पत्नी लक्ष्मी बाई घृतलहरे को राजीनामा के आधार पर 16 लाख, 50 हजार रुपए, ग्राम सिंघोड़ा के खगेश्वर मिरी के दिनांक 8 अप्रैल 2024 को हुई मृत्यु के प्रकरण में उनकी पत्नी निलावती मिरी को 16 लाख, 50 हजार रुपए का राजीनामा के आधार पर अवार्ड पारित किया गया।
इसके अलावा खंडपीठ क्रमांक 4 के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय के समक्ष प्रस्तुत प्रकरण में बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सोनदादर निवासी आनंद राम धुव को उसके पुत्र चमन ध्रुव के मोटर दुर्घटना में मृत्यु होने पर 13 लाख 50 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया था। उक्त प्रकरण में घायल छगन दीवान को दो लाख रुपए की अवार्ड राशि प्रदान की गई। एक अन्य प्रकरण में ग्राम सिलतरा भाठापारा निवासी भंगवतीन यादव के पति जागेश्वर यादव की मृत्यु 22 जनवरी 2023 को होने पर 15 लाख रुपए का अवार्ड पारित कर सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार खंडपीठ अधिकारी के समझाईश एवं आपसी सुलह के माध्यम से उक्त प्रकरण का निराकरण किया गया।
कल जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत के समक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं खंडपीठ क्रमांक.एक के पीठासीन अधिकारी अनिता डहरिया के नेतृत्व में न्यायालय संस्थित अपील प्रकरण क्रमांक 68-24 के तहत 138 के एक प्रकरण में संबंधित पक्षकार से वीडियों कॉलिग के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर उनके प्रकरण का निराकरण किया गया। उक्त प्रकरण पूर्व में तालुका न्यायालय बागबाहरा अंतर्गत दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 31.2023 में दर्ज था। आवेदक द्वारा अपनी प्रदाय राशि के वापसी का मांग किया गया।
इसके पश्चात अनावेदक द्वारा आवदेक को बैक चेक प्रदाय किया खाते में राशि अनुपलब्धता के कारण चेक बाउस हो गया। जिसका अनावेदक के विरूद्ध प्रकरण बागबाहरा न्यायालय में दर्ज कर राशि वसुली हेतु आदेश पारित किया गया। तद्पश्चात अनावेदक द्वारा राशि नहीं लौटाए जाने की असक्षमता के कारण सत्र न्यायालय में अपील प्रस्तुत किया था। जिसे कल नेशनल लोक अदालत में समझाइश के बाद राशि लौटाए जाने की सहमति प्रदान दी गई। इस प्रकार उक्त प्रकरण का सुलह पूर्वक निराकरण कर निष्पादन किया।
कल आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर तालुका न्यायालय सरायपाली में पड़ोसी के साथ लंबे समय से रहे अनबन तथा दाण्डिक प्रकरण जो न्यायालय सरायपाली में दर्ज था, जिसे आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निराकरण किया गया। कल उक्त प्रकरण को खंडपीठ क्रमांक.11 के पीठासीन अधिकारी विनय कुमार साहू के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें शासन विरूद्ध उमेश बाई दांडिक प्रकरण 102-2021 अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भारतीय दंड संहिता का प्रकरण में विवाद होकर मारपीट हो जाने संबंधी जो न्यायालय में विगत 4 वर्षों से लंबित था। उक्त प्रकरण को कल नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण ग्राम सिरबोड़ा चैकी बलौदा निवासी दोनों पक्षकारों खंडपीठ अधिकारी के समझाइश पश्चात आपसी राजीनामा कर कर सुलह समझौता कर लिया गया। दोनों ने लंबे समय से चल रहे विवाद का खत्म करना स्वीकार किया।