महासमुन्द
नियमित प्लेसमेंट कर्मी -स्वच्छता दीदियां धरने पर
14-Dec-2024 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 दिसंबर। नगर पालिका के मुख्य द्वार पर एक तरफ नियमित प्लेसमेंट कर्मी और दूसरी तरफ स्वच्छता दीदियों व मिशन क्लीन सिटी के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। पिछले चार दिनों से नगरपालिका का दरवाजा बंद है। घरों में कचरे पड़े-पड़े सड़ रहे हैं। अब तो लोगों ने सडक़ किनारे कचरा फेंकना शुरू कर दिया है। इन कर्मचारियों ने तूता मैदान से लौटकर कल पालिका गेट के सामने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया तथा शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पिछले 20 दिनों से यहां प्लेसमेंट कर्मी लगातार हड़ताल पर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे