महासमुन्द

पोषक विद्यालय संपर्क अभियान शुरू
14-Dec-2024 4:04 PM
पोषक विद्यालय संपर्क अभियान शुरू

महासमुंद,14 दिसंबर। कल 12 दिसंबर को छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार प्राचार्य डा. अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन में पोषक विद्यालय संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया। महाविद्यालय के पोषक विद्यालय संपर्क अभियान समिति के नोडल अधिकारी प्रतिमा चंद्राकर तथा सहायक नोडल अधिकारी रवि देवांगन ने जिले के सबसे अधिक दर्ज संख्या वाले दो विद्यालयों यथा केंद्रीय विद्यालय व स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट महाविद्यालय महासमुंद का भ्रमण किया। उच्च शिक्षा आयोग के पत्र अनुसार विद्यालयों के कक्षा 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, मूलभूत सुविधाओं, भविष्य निर्माण हेतु उपलब्ध अवसरों तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट