महासमुन्द

अधिकारियों और कर्मचारियों का परीक्षण
14-Dec-2024 4:03 PM
अधिकारियों और कर्मचारियों का परीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 दिसंबर। गुरुवार को जिला पंचायत महासमुंद में सीईओ एस आलोक, रेखराज शर्मा सहित सभी कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण किया गया। इससे पहले 11 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय महासमुंद में अधिकारियों और कर्मचारियों का परीक्षण किया गया।

जिला आयुष  अधिकारी डॉ.प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि जिले में 25 शासकीय आयुर्वेद चिकित्सक और 4 निजी चिकित्सक इस अभियान में सेवा दे रहे हैं।  अब तक 2500 नागरिकों का परीक्षण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे 25 दिसंबर तक अपने  नजदीकी आयुष केंद्रों या निजी आयुर्वेद चिकित्सालयों में जाकर परीक्षण करवाएं। यह अभियान जिले के विभिन्न केंद्रों जैसे महासमुंद, रायतुम, खट्टी, बिछिया, मुनगासेर,तोषगांव, मल्दामाल आदि स्थानों पर संचालित हो रहा है। परीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने वात, पित्त, कफ  की प्रकृति के  अनुसार जीवन शैली सुधारने और गैर.संचारी रोगों से बचाव के लिए ऋतुचर्या, दिनचर्या और योग का पालन करने की सलाह दी। डॉ.  सर्वेश दुबे  और डॉ. रागिनी गुप्ता ने परीक्षण प्रक्रिया में गाइडलाइंस समझाते हुए जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला आयुष विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में भाग लें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।


अन्य पोस्ट