महासमुन्द

भुगतान के लिए भटक रहे सहारा निवेशक
14-Dec-2024 4:01 PM
भुगतान के लिए भटक  रहे सहारा निवेशक

महासमुंद, 14 दिसंबर। सहारा इंडिया के निवेशकों को परिपक्वता के बाद भी राशि का भुगतान नहीं होने से वे दर-दर भटक रहे हैं। पता चला है कि पोर्टल शुरु होने के बाद कुछ लोगों को 0.001 प्रतिशत का भुगतान हुआ है। शेष लोगों के मोबाइल पर डिफिसियेंसी का मैसेज आ रहा है। जिसे चवॉइस सेंटर बाले भी दूर नहीं कर पा रहे हैं। जिसके लिए सहारा भुगतान संघ महासमुंद के अध्यक्ष राकेश सोनी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा को समस्याएं बताई।  डॉ. चोपड़ा ने सहारा इंडिया निवेशकों की भुगतान हेतु सहारा क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर को सूचित कर पोर्टल में ई डिफिसियेंसी को दूर कर भुगतान हेतु निवेशकों की मदद की बात कही है। इस हेतु नयापारा, आंबेडकर स्कूल के पीछे, तारिणी मां मंदिर के पास, रेखा किराना स्टोर में सोमेश देवांगन को सहारा इंडिया रायपुर द्वारा डिफिसियेंसी दूर करने के लिए अधिकृत कर ट्रेनिंग दिया गया। विभिन्न प्रकार के डिफिसियेंसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। यह कार्य 10 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हो गया है, जिसके लिए सहारा पासबुक या बांड पेपर के साथ आ डी प्रूूफ, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं ओटीपी के लिए मोबाइल ले जाना होगा। इस अवसर पर पार्षद देवीचंद राठी, विनोद चन्द्राकर, ईश्वर, सनत गुप्ता, भूषण जलक्षत्रिय,सहा कार्यकत्र्ता एवं निवेशक साथी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट