महासमुन्द
महासमुंद, 14 दिसंबर। शहर के स्वामी शिवानंद सरस्वती योग.भवन में गीता जयंती के अवसर पर श्रीमद् भगवदगीता का प्राकट्य दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रात: 6 बजे श्री राम टोली के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। द्वितीय सत्र में दोपहर 4 बजे पूजा अर्चना कर श्रीमद् भगवदगीता के सम्पूर्ण अध्याय का सामूहिक पाठ किया गया। तत्पश्चात स्वामी रामसुख दास महाराज की गीता प्रबोधनी का उपस्थितों ने पढक़र व्याख्या की। डोंगरगढ़ से आये स्वामी विद्यानंद सरस्वती ने शरणागति पर व्याख्या की। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र राठौड़ ने व आभार प्रर्दशन चन्द्रशेखर साहू ने की। इस अवसर पर दौलतराम चन्द्राकर, प्रदीप चन्द्राकर, तारेन्द्र चन्द्राकर, देव कुमार साहू, नारायण सिंह ठाकुर, तिलक साव, राम निवास चन्द्राकर, कोमल गुप्ता, के.पी.साहू, के. आर चन्द्राकर,दुर्गेश चन्दाकर, आर.पटेल, चन्द्रिका प्रसाद चन्द्राकर,अजय गुप्ता, चोइथराम राजपाल, देवेन्द्र चन्द्राकर, राम कुमार बजाज, नेहरू पटेल, लक्ष्मण चौहान, प्रेमा चन्द्राकार, दमयंती पटेल, मोट्सी बोस, लालदास मानिकपुर, महेन्द्र कुमार साहू, श्रवण कुमार चन्द्राकर व अन्य साधक उपस्थित थे।