महासमुन्द

नपं अध्यक्ष का जमानत आवेदन निरस्त
14-Dec-2024 1:51 PM
नपं अध्यक्ष का जमानत आवेदन निरस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,14 दिसंबर।
नगर पंचायत क्षेत्र बसना में शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन बेचने के मामले में न्यायालय ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया है। 
दरअसल आरोपी बसना नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, प्रमोद कुमार अग्रवाल, दिव्यप्रकाश श्रीवास्तव, ज्योतिष साहू पर बसना पुलिस ने 14 वर्ष पूर्व एक जमीन खरीदी के मामले में विक्रेता पर शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन बेचने के लिए धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया था। सरस्वती शिशु मंदिर बसना द्वारा यह शिकायत की गई थी।
 जांच के बाद तत्कालीन अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव ने जो भूमि खरीदी थी, वह भूमि पड़ोसी द्वारा सीमांकन जांच करवाये जाने पर शासकीय निकली थी।

 


अन्य पोस्ट