महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 दिसंबर। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिहावा के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र सिहावा में भाजपा शासन काल के एक वर्ष पूरा होने पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा उपस्थित रहे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामलाल नेताम, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नेमसिंह साहू,सिरसिदा के पूर्व सरपंच सुभद्राबाई ध्रुव,छिपलीपारा बुथ अध्यक्ष बंशीलाल, उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के आसंदी से राजेंद्र गोलछा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है और हमारे इस सरकार के द्वारा विगत 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी के रूप में की गई। घोषणाओं में अस्सी प्रतिशत घोषणाओं को पूर्ण कर लिया गया है। विष्णु देव के सरकार छत्तीसगढ़ में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं वहीं यह जो सरकार है किसानों की सरकार के रूप में कार्य कर रही है। किसानों के लिए किए गए हर वादों को पूरा करते हुए सरकार ने 2 साल का बोनस किसानों को दिया है। इसके अतिरिक्त इक्कतीस सौ रूपए में धान खरीदी प्रारंभ की गई। किसानों को अपने ऊपज का एक मुस्त भुगतान भी किया जा रहा है। टोकन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे किसानों को खरीदी केंद्र में टोकन के लिए चक्कर लगाने से समय की बचत हो रही है।
और किसानों को आसानी से धान बेचने में सुविधा हो रही है। इसके अतिरिक्त पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा हमेशा कुछ न कुछ बहाना बनाया जाता था। अधिकांश तौर पर बारदाना की समस्या बताई जाती है। लेकिन हमारे सरकार में किसानों को धान खरीदी करने में किसी प्रकार का असुविधा नहीं हो रही है। बारदाना सहित हर चीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सरकार के द्वारा समय से किसानों को भुगतान एक मुश्त किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के लोग वर्तमान समय में अफवाह की राजनीति कर रहे हैं।