महासमुन्द
गौपूजन-नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर
12-Dec-2024 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं के मार्गदर्शन में ग्राम कोसरंगी के आर्ष गुरुकुल गौशाला में गौपूजन कार्यक्रम एवं नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में 33 पशुओं का उपचार किया गया तथा 432 पशुओं को लम्पी स्किन बीमारी से रोकथाम हेतु टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 07 निकृष्ट पांडों का बधियाकरण कार्य भी सफलतापूर्वक किया गया। गौपूजन कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों
ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल पशुओं की चिकित्सा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना था, बल्कि ग्रामीणों में पशुपालन एवं गौसंवर्धन के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे