महासमुन्द

कलेक्टर-उपायुक्त के आश्वासन बाद धान खरीदी बंद स्थगित
10-Dec-2024 2:49 PM
कलेक्टर-उपायुक्त के आश्वासन  बाद धान खरीदी बंद स्थगित

जिले के 182 उपार्जन केंद्रों में बंद की चेतावनी थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर।
समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी को चालू हुए 25 दिन होने को हैं, लेकिन उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान के परिवहन की लचर व्यवस्था को देखकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सप्ताह भर पहले कलेक्टर को उपार्जन केंद्रों में लगातार धान जाम होता देख ज्ञापन सौंपा था। जिसमें सप्ताह भर में परिवहन में सुधार नहीं आने की स्थिति में 10 दिसंबर से जिले के समस्त 182 उपार्जन केंद्रों में बंद की चेतावनी दे दी। 

इस चेतावनी पर आनन-फ ानन में विपणन संघ ने सोमवार को संग्रहण केंद्रों के लिए डीओ जारी कर ट्रांसपोर्टर के माध्यम से गाड़ी भेजा। हालांकि बफ र लिमिट से अधिक सभी केंद्रों में डीओ जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन कलेक्टर महासमुंद के निर्देश पर जिला के उपायुक्त उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं महासमुंद ने संघ के कर्मचारी नेताओं से बात कर बंद को स्थगित करने की बात कही है। साथ ही आगामी दो दिनों के भीतर बफ र लिमिट से ऊपर धान हेतु डीओ जारी करने हेतु निर्देश डीएमओ महासमुंद को दिए। कल देर शाम जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ महासमुंद ने बंद को आगामी समय तक स्थगित किया है, तथा कलेक्टर महासमुंद एवं उपायुक्त उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं को शीघ्र परिवहन हेतु निवेदन किया है।

वैसे सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बंद के आह्वान से किसानों में चिंता व्याप्त थी। पूर्व में ही किसानों को बंद की सूचना दे दी गई थी। बंद स्थगित की सूचना मिलते ही किसानों ने चैन की सांस ली है। जिले के 130 संहकारी समितियों के माध्यम से 182 उपार्जन केंद्रों में लाखों क्विंटल धान डंप पड़े हैं। जिसे सहेज कर रखने के लिए सोसायटी प्रबंधन चिंतित है। डंप पड़े धान में सूखत को लेकर भी सोसायटी प्रबंधन ने लगातार जिला पशासन और सरकार को अवगत कराया है लेकिन समितियों के पास रखे धान पर सूखत को लेकर अब तक कोई नीति आज तक नहीं बनी है।

सहकारी समिति चरौदा के प्रबंधक जयप्रकाश साहू ने बताया कि धान खरीदी में परेशानियों को देखकर सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने बंद का आह्वान किया था। कलेक्टर एवं उपायुक्त उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं के आश्वासन पश्चात बंद स्थगित किया गया है।
 


अन्य पोस्ट