महासमुन्द
महतारी वंदन बनी सहारा
10-Dec-2024 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,10 दिसंबर। पति के गुजर जाने के पश्चात व्यक्तिगत तौर पर असहाय हो गई लीला ध्रुव को अपनी बेटियों का सहारा था, लेकिन कुछ समय पश्चात बेटियों की भी शादी हो गई। अब वह अकेली हो गई। कोई कमाकर देने वाला नहीं था। आय का कोई जरिया भी नहीं था। ऐसे में महतारी वंदन की राशि उसकी सबसे बड़ी पूंजी बनकर आई। लीला जिले के महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बेमचा में रहती हैं। एकांकी जीवन जी रही 49 साल की लीला ने इस योजना की सराहना की और कहा कि यह बहुत बड़ा उपकार हुआ है। अब हर माह एक हजार रुपए बैंक खाते में प्राप्त होता है। अकेले ही रहती हूं तो महीने के खर्च के लिए किसी का मुंह ताकना नहीं पड़ता।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे