महासमुन्द

राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा टेस्ट सीरीज जारी
09-Dec-2024 3:03 PM
राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा टेस्ट सीरीज जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 दिसंबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक  सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल दूसरा टेस्ट का आयोजन किया गया।  जारी विज्ञप्ति में  डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल दूसरा टेस्ट पेपर संविधान एवं पंचायती राज का हुआ। जिसमें कुल 100 नंबर का पेपर हुआ। इसमें संविधान एवं पंचायतीराज आदि के प्रश्न पूछे गए थे। दूसरा टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 120 परीक्षार्थियों और अन्य पीएससी की तैयारी करने वाले 17 परीक्षार्थियों कुल 137 ने  शामिल होकर टेस्ट दिलाया। 12 टेस्ट के क्रम में तीसरा टेस्ट का आयोजन 15दिसंबर को गणित, तर्कशक्ति, हिंदी व्याकरण एवं छत्तीसगढ़ी व्याकरण का टेस्ट आयोजित होगा। आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और सीजीपीएससी प्री परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण में आकर संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट