महासमुन्द

पंजाब के जसबीर सिंह संधू दुपहिया से देश भर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए निकले
08-Dec-2024 2:44 PM
पंजाब के जसबीर सिंह संधू दुपहिया से देश भर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए निकले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 8 दिसंबर।
पंजाब के अजनाला अमृतसर निवासी जसबीर सिंह संधू अपनी दुपहिया से अकेले ही देश भर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए निकले हैं। श्री संधू अपनी इस यात्रा में असम के बाबा हरभजन सिंह गुरुद्वारा भी गए, जहां सेना के जवान आज भी उक्त गुरुद्वारा में मत्था टेके बगैर युद्ध लडऩे नहीं जाते।

अमृतसर पंजाब में लंबी दूरी की ट्रकों में ड्राईवरी कर चुके जसबीर सिंह उम्र के एक पड़ाव में पहुंचते ही देश भर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शनों का मन बनाया और अपनी ही दुपहिया से निकल पड़े।

रविवार को वे पिथौरा पहुंचे, उनको देख कर ‘छत्तीसगढ़’ ने उनसे विशेष चर्चा की। चर्चा के दौरान जसबीर सिंह संधू ने बताया कि वे करीब  दो माह पहले अमृतसर अकाल तख्त में मत्था टेका कर यात्रा के लिए निकले थे। अब तक वे पौंटा साहिब, देहरादून, हृषिकेश गुरुद्वारा, जोशी मठ, गोविंद घाट, गोविंद धाम, हेमकुंड, नानक मता, रीठा साहेब, पटना साहिब, धोबड़ी साहेब, डांग भर साहेब सिक्किम, गुरुद्वारा तीसरी उदासी, तवांग अरुणाचल प्रदेश, गुरुद्वारा गुरुनानक धाम, रामेश्वरम, जगन्नाथ पुरी एवं आनन्दपुर साहिब के दर्शन कर चुके हंै। अब दिल्ली नागपुर होकर सीधे रास्ते भर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करते अमृतसर वापस पहुंचेंगे। इसमें अभी उन्हें एक माह का समय और लग सकता है।

बताया जाता है कि  सिक्किम के नाथुला बार्डर पर स्थित बाबा हरभजन सिंह गुरुद्वारा में आज भी चमत्कार होते हैं। श्री संधू ने बताया कि वे भारतीय सेना के सिख रेजिमेंट में 1946 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे, जो कि 1968 में शहीद हो गए। कहा जाता है कि शहादत के बाद वे सैनिकों के सपनो में आते थे और उन्हें दुश्मनों की योजनाएं बता कर भारतीय सेना की मदद किया करते थे। यहां बाबा हरभजन सिंह का एक मंदिर भी है और गुरुद्वारा भी है। उनकी समाधि भी यही बनाई गई है। इस स्थान पर जाने के लिए सेना की अनुमति लेनी होती है। यहां से चीन सीमा स्प,्ट दिखाई देती है।

गुरुद्वारों के सहयोग से चल रहा खर्च
श्री संधू ने बताया कि  रास्ते भर खाने पीने का खर्च एवं दुपहिया में पेट्रोल खर्च रास्ते भर के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयों द्वारा दिया जा रहा है। उन्हें खर्च के लिए हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। सिख कौम में दानदाताओं की कमी नहीं है। बहरहाल 50 वर्षीय अविवाहित जसबीर सिंह अपनी इस गुरु दर्शन यात्रा को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हंै।

 


अन्य पोस्ट