महासमुन्द

मछली के जाल में फंसे दो अजगर
08-Dec-2024 1:54 PM
मछली के जाल में फंसे दो अजगर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 दिसंबर।
मछली के जाल में दो अजगर फंसे। वन विभाग ने दोनों अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ा।

 जिले के कोमाखान स्थित ग्राम पंचायत सिवनी कला के आश्रित ग्राम सोनामुदी में शुक्रवार को एक मछुआरा किसान ने कांदाझरी नदी में रात्रि मछली पकडऩे के लिए जाल लगाया था। जाल में मछली के जगह 2 अजगर सांप आकर फंस गये। जिसकी जानकारी सुबह 6 बजे भुनेश्वर साहू को मिला। जिस पर उन्होंने तत्परता से संज्ञान लेते हुए वन विभाग को सूचित किया गया। 

वन विभाग के  दुलार सिन्हा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी व खेमराज साहू बिड फॉरेस्ट ऑफिसर मौके पर पहुंचकर दोनों अजगर को सोनामदी से ले गए और कक्ष क्रमांक 461 में ले जाकर उसे सुरक्षित छोड़ा। 
 

 


अन्य पोस्ट