महासमुन्द

सत्यापन सूची जारी
07-Dec-2024 2:42 PM
सत्यापन सूची जारी

महासमुंद, 7 दिसंबर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास मित्रध्समर्पित मानव संसाधन भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों का दस्तावेज सत्यापन पश्चात सूची तैयार की गई है। जिसका अवलोकन जिले के वेबसाईट पर किया जा सकता है। जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने बताया कि उक्त सूची में केवल लिपिकीय त्रुटि में सुधार के लिए 11 दिसंबर 2024 शाम 5:30 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप में दावा.आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


अन्य पोस्ट