महासमुन्द
बंदरों का झुंड शहर में
07-Dec-2024 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 दिसंबर। ठंड में बारिश के आसार से मौसम सर्द हो चुका है। आज इस मौसम में वानरों का बड़ा समूह शहर में पहुंचा है। इन दिनों शहर के घरों की बाडिय़ों में अमरूद फला हुआ है और पकने की कगार पर है। ऐसे में बंदरों का पूरा अमला बाडिय़ों के अमरूद को खाने का काम कर रहा है। घरों की छतों पर झुंड में, जोडिय़ों में तथा बच्चों को पेट में चिपकाकर चहलकदमी करते देखा जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे