महासमुन्द
फिर से बारिश के आसार, कड़ाके की ठंड की चेतावनी
07-Dec-2024 2:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 दिसंबर। शनिवार सुबह से आसमान में फिर से बदली छा गई है। ठंडी हवाएं बह रही है। चेतावनी मिली है कि आगामी 2 दिनों में फिर एक बार कड़ाके की ठंड से अंचल ठिठुरेगा। इसी अनुमान पर कल शुक्रवार से तापमान तेजी से लुढऩे लगा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने गुंजाईश बताई है। मौसम विज्ञानी कहते हैं कि ऐसा बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के कारण हो रहा है। वर्षा की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 8 और 9 दिसंबर को बारिश होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे