महासमुन्द

अलका संग कार्यकर्ताओं ने फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी
05-Dec-2024 2:51 PM
अलका संग कार्यकर्ताओं ने  फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 5 दिसंबर। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर के संग खल्लारी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता व आम जनों ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’देखी।

ज्ञात हो कि यह  फिल्म 27 फरवरी 2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है। फिल्म देखने के लिए नि:शुल्क कार्यकर्ताओं के लिए सीटी सिनेमा बागबाहरा में व्यवस्था अलका ने की थी।

फिल्म देखने के पश्चात अलका ने फिल्म बनाने वाले पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि गोधरा कांड के सच को उजागर करने के लिए सराहनीय एवं  प्रभावशाली प्रयास है। अतीत का काला सच सामने आया है। गोधरा के 59 कारसेवकों की बलिदान की जानकारी देता है, ताकि हर वर्ग को इस घटना के इतिहास के बारे में सही समझ मिल सके।

अलका ने कहा कि कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति के कारण दिनों दिन देश कमजोर होते जा रहा है। फिल्म देखने से पता चलता है उस समय भारत की सरकार ने पूरी तरह से खेल रचने का काम किया यह फिल्म 59 निर्दोष  पुरुष महिला बच्चों के बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं। इस अवसर पर प्रेम साहू सागर चंद्राकर पालेश्वर पटेल मूलचंद साहू नवीन पटेल जसराज चंद्राकर संजय मालवीय नरेंद्र बग्गा नंदू सोनी लोकेश पैनोरिया जानवी साहू नरेश सिंह सुरेश मोहंती दुर्गा वस्त्र का हीरा साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट