महासमुन्द

पूर्व पार्षद के घर तोड़- फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार
04-Dec-2024 2:28 PM
पूर्व पार्षद के घर तोड़- फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 दिसंबर।
सुभाष नगर वार्ड 25 स्थित पूर्व पार्षद पंकज साहू के घर के समक्ष अश्लील नगाली-गलौच करने, उनके घर के दरवाजे में तोडफ़ ोड़ तथा अराजकता फैलाने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

मालूम हो कि नपाध्यक्ष राशि महिलांग व पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच हुए विवाद दिनांक की रात कुछ लोगों ने रात 1 बजे पूर्व पार्षद पंकज साहू के घर के समक्ष शांति भंग की थी। तथा दरवाजे को तोड़ देने धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में दीपक सिंह ठाकुर, सुशील सोनी, नतिन राज पुरोहित तथा मनोज कुमार सभी निवासी महासमुंद को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 351, 324, 191, 321 दर्ज किया है। 
 


अन्य पोस्ट