महासमुन्द
जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
02-Dec-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 दिसंबर। इन दिनों कोमाखान क्षेत्र व आसपास गांव के मजदूर बड़ी संख्या में दूसरे प्रांत कमाने-खाने जा रहे हैं। दलाल मजदूरों को अधिक रुपए मिलने का लालच देकर दूसरे राज्यों में ले जा रहे हैं।
आरोप है कि इसकी खबर प्रकाशित करने पर मीडियाकर्मी दिलीप शर्मा को मजदूर दलाल जगत गुप्ता ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है।
बताया गया है कि मजदूर दलाल ने पत्रकार के परिवार वालों को भी फ ोन करके धमकाया है। इस मामले में दिलीप शर्मा ने कोमाखान थाने में शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे