महासमुन्द
निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण
02-Dec-2024 2:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 दिसंबर। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने रविवार सुबह शहर के गोलबाजार में पालिका द्वारा निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। ज्ञात हो कि गोलबाजार व्यापारियों और ग्राहकों द्वारा वर्षों से बाजार में सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कार्यकर्ता पालिककर्मी व व्यापारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे