महासमुन्द
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 1 दिसंबर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के द्वारा इन दिनों अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी है । उक्त धरना प्रदर्शनएवं निश्चित कालीन हड़ताल को समर्थन देने के लिए विधायक द्वारिकाधीश यादवबागबाहरा में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल रत प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनके हड़ताल का समर्थन किया।
इस दौरान नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने विधायक यादव के नाम विधानसभा में तारांकित / अतारांकित प्रश्न उठाने हेतु निवेदन पत्र भी सौंपा। विधायक श्री यादव को सौंपे गये पत्र में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान छत्तीसगढ शासन ने मोदी की गारंटी योजना छत्तीसगढ-23 के चुनावी घोषणा पत्र का अवलोकन हेतु करते हुए बताया कि घोषणा पत्र के कंडिका कमांक 29 व 30 में वर्तमान शासन द्वारा घोषणा किया गया था कि शासकीय कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किया जाएगा, किन्तु खेद का विषय है कि नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को 2 से 3 माह के पश्चात भी वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने निम्न लिखित प्रश्न उठाने मांग की है। 1.वर्तमान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मोदी की गारंटी छत्तीसगढ-23 के चुनावी घोषणा के कंडिका क-29 के अनुरूप क्या नगरीय निकायों के कर्मचारियों को क समय पर वेतन भुगतान किया जा रहा है? वर्तमान में नगरीय निकायों में वेतन भुगतान की स्थिति क्या है? क्या किसी नगरीय निकायों में वेतन भुगतान लंबित है कृपया जानकारी देवें।
2 . वर्तमान छत्तीसगढ़ शासन मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़-23 के अनुरूप नगरीय ख निकायों में ओल्ड पेंशन योजना लागू किया गया है यदि हां तो जानकारी देवें यदि नहीं तो कारण सहित जानकारी देवें? 3 . क्या मोदी की गारंटी छत्तीसगढ-23 के अनुरूप नगरीय निकायों के कर्मचारियों ग को 7वें वेतनमान अनुसार एरियर राशि का भुगतान जा चुकी है यदि हां तो जानकारी देवें यदि नहीं तो क्यों जानकारी देवें? इस प्रकार नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रश्न उठाने की माँग रखी ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोहर ठाकुर, ताम्रध्वज बघेल, शहज़ान पाशा , मंता यादव, आशाराम बांधे, रामकुमार ठाकुर, लोकेश दीवान, मिथुन अमीर
राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे ।