महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 दिसंबर। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते का एक बढिय़ा उदाहरण हाल ही में आई टी एम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में देखने के लिए मिला।
27 नवंबर को यहां शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता थी। यहां महासमुंद की दो स्कूलों वेडनर स्कूल और शिशु संस्कार स्कूल की टीम ने हिस्सा लिया था। खेल शुरू होने से पहले ही अलग-अलग बसों ने बच्चों की टीम मैदान में उतरी तो वेडनर स्कूल के बच्चों ने देखा कि इनके रिटायर हो चुके एक शिक्षक अवनीश वाणी शिशु संस्कार की बस से उतर रहे हैं। वेडनर के बच्चों ने बगैर समय
गंवाए अवनीश वाणी सर की ओर दौड़ लगा दी। चूंकि वेडनर टीम के कोच वहां अनुपस्थित थे और अवनीश सर वेडनर स्कूल से रिटायर हुए हैं तो उन्होंने भी सहर्ष दोनों स्कूूलों के खिलाड़ी बच्चों की कोच और मैनेजर का जिम्मा उठाया। दिन भर बच्चे एक साथ रहे और शाम ढलते सभी
अपने-अपने स्कूलों की ओर लौैट आए।