महासमुन्द
महासमुंद, 30 नवम्बर। आम आदमी पार्टी महासमुंद की जिला स्तरीय कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक कल होटल में रखी गई, जिसमें चारों विधानसभा के कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के चयन संबंधी चर्चा हुई। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग कमेटियां बनाई हैं। ये कमेटियां आम लोगों से मिली शिकायतों, जैसे सडक़ मरम्मत आदि पर काम करेंगी। जिला कार्यकारिणी की बैठक पश्चात दोपहर 3 बजे पीडब्ल्यूडी ऑफिस का घेराव किया गया। कल ही पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन एफसीआई रोड महासमुंद में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राकेश झाबक, प्रदेश संयुक्त सचिव संजय यादव, उपाध्यक्ष भोलाराम निषाद, पुनाराम निषाद, हेमलाल यादव, कोमल ध्रुव, रतन निषाद, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।