महासमुन्द

बिटांगीपाली हत्याकांड में रिपोर्ट दर्ज, हंसिया छीनकर की थी हत्या
30-Nov-2024 2:30 PM
बिटांगीपाली हत्याकांड में रिपोर्ट दर्ज, हंसिया छीनकर की थी हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 30 नवंबर। जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली के पास खेत में गुरुवार को हुई हत्या मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  भठोरी निवासी प्रार्थी महेश पटेल ने पुलिस को बताया कि 27 नवंबर को उसके चाचा बरातु पटेल व चाची द्रौपती पटेल खेत में काम करने गये थे। शाम तक वे वापस नहीं लौटे तो वे उन्हें ढूंढने के लिए बिटांगीपाली स्थित उनके खेत की ओर गए। कॉलेज रोड तरफ से खेत की ओर घुसे और छत्रपाल पटेल के खेत के पास पहुंचे तो द्रौपती की कराहने की आवाज आयी। जिसे सुनकर वहां पहुंचे तो द्रौपती के गले से खून निकल रहा था। उनका कपड़ा खून से सना हुआ था। गला कटा हुआ था। कुछ दूर में खून से लतपथ बरातु पटेल की लाश पड़ी थी। बरातु के गले का भाग भी कटा हुआ था।

               द्रौपती पटेल से पूछने पर बताया कि गांव का सुशील उर्फ  कान्हा पटेल उधार में रकम मांग रहा था। जिसे मना करने पर झगड़ा करने लगा तथा टंगिया से मारा। बरातु के हाथ से हंसिया छीन कर उनके गले को रेत दिया। द्रौपदी जब छुड़ाने गई तो उसके गले को भी हंसिया से रेत दिया। जिससे बरातु पटेल की मौत ही गई। महेश में घटना की सूचना डायल 112 में कॉल कर दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची और द्रौपदी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्रार्थी महेश की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुशील उर्फ  कान्हा पटेल के खिलाफ 103-1, 109 -1 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।


अन्य पोस्ट