महासमुन्द
नेवता भोज से विद्यार्थी लाभान्वित
29-Nov-2024 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 नवंबर। महासमुंद जिले में इस साल 507 बार आयोजित नेवता भोज कार्यक्रम से कुल 29, 251 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। बागबाहरा विकासखंड में 238 आयोजनों में 13,484 बच्चों को पोषक आहार प्रदान किया। सरायपाली में 70 आयोजनों के माध्यम से 4,406 छात्रों ने लाभ उठाया।
इसी तरह पिथौरा, बसना और महासमुंद विकासखंडों में क्रमश: 45, 60, और 94 आयोजन सफलतापूर्वक किए गए। इस भोज में सामुदायिक सहभागिता रही। इसमें दानदाताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे