महासमुन्द
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बैज ने किया मिनी खेल कोर्ट का शुभारंभ
26-Nov-2024 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 नवंबर। शहर के तुमगांव ओवरब्रिज के नीचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विष्णु प्रसाद दुबे के नाम से पालिका द्वारा निर्मित मिनी बास्केटबॉल खेल कोर्ट का सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद दीपक बैज ने शुभारंभ किया।
दोपहर एक बजे अम्बेडकर में उनके आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। इस दौरान अमरजीत चावला, विनोद चंद्राकर, त्रिभुवन महिलांग, गोलू मदनकार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे