महासमुन्द
वार्डों में गंदगी फैलाया, 10 पर जुर्माना
23-Nov-2024 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवम्बर। नगर पालिका द्वारा लगातार लोगों से अपने घरों और आसपास की सफाई रखने, कचरा इधर-उधर फेंक गंदगी नहीं फैलाने की
अपील कर रही है। बावजूद इसके लोगों द्वारा पालिका की अपील को दरकिनार कर इधर-उधर कचरा फेंककर गंदगी की जा रही है। सीएमओ विजय पांडेय ने इसे गम्भीरता से लेते हुए गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध जुर्माना कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों 7 लोगों पर 4600 जुर्माना कर गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी दी गई थी। गुरूवार को गंदगी फैलाने वाले और कचरा इधर-उधर फेंकने वाले 10 लोगों पर जुर्माना करते हुए 1000 रुपए वसूल किए गए। इस तरह अब तक 17 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे