महासमुन्द

500 क्विंटल अवैध धान जब्त, गोदाम सील
23-Nov-2024 2:36 PM
500 क्विंटल अवैध धान जब्त, गोदाम सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 नवम्बर। सरायपाली तहसील के ग्राम बोंदा में साई कृपा ट्रेडर्स के गोदाम पर अनुविभागीय अधिकारी आईएएस नम्रता चौबे के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की है। कल शुक्रवार को किए गए निरीक्षण में गोदाम में 500 क्विंटल अवैध धान का स्टॉक पाया गया. जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्रीधर पंडा, राजस्व मंडी अधिकारी, पटवारी मौजूद थे।

सुश्री चौबे ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है और धान का अवैध भंडारण खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है। मौके पर ही अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया और स्टॉक जब्त कर लिया। सुश्री चौबे ने यह भी

स्पष्ट किया कि अवैध धान भंडारण जैसे मामलों पर सख्ती से कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट