महासमुन्द

गौवंश में लंपी वाइरस, पशु चिकित्सा अधिकारी से मिले विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी
23-Nov-2024 2:34 PM
गौवंश में लंपी वाइरस, पशु चिकित्सा अधिकारी से मिले विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवम्बर।
विश्व हिंदू परिषद महासमुंद ने गौवंश में लम्पी वायरस को लेकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिला महासमुंद को ज्ञापन सौंपा है। 
कहा है कि गौवंश में लंपी वायरस का कहर वर्ष 2019 से लगातार जारी है। यह वायरस एक गौवंश से दूसरे गौवंश में फैलता है और गौवंश के शरीर में दाने के समान घाव होने लगता है,गौवंश के आंखों से पानी टपकता है और पशुओं को भूख लगान बंद हो जाता है। इससे गौवंश की वजन धीरे-धीरे कम हो जाती है और आखिर में उसकी मृत्यु हो जाती है।

उन्होंने विभाग को जानकारी दी है कि वर्तमान में महासमुंद जिले में भी हजारों गौवंश की मृत्यु लम्पी वायरस से हो चुकी है और हजारों की संख्या में गौवंश लम्पी वायरस के चपेट में है। शहर के आसपास प्रतिदिन कहीं ना कहीं गौ वंश की मृत्यु हो रही है। लेकिन जिला पशु चिकित्सा विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार की आवश्यक कदम नहीं उठाया गया है ना ही मवेशियों को लंबी वायरस का वैक्सीन लगाया जा रहा है। जबकि लंबी वायरस का वैक्सीन का अभियान चलाकर लगाने की आवश्यकता है जिसकी शुरुआत तत्काल होनी चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर विभाग संयोजक ईवन साहू, जिला उपाध्यक्ष दानेश्वर सिन्हा, जितेन्द्र साहू, धीरेन्द्र चन्द्राकर, कान्हा प्रधान, सुमन सेन्द्रे, रामेश्वर गोलू साहू,समकित मालू,रामेश्वर साहू,चन्दन नेताम,मोहन साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट