महासमुन्द

जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र में 60 क्विंटल पुराने धान मिले, जब्त
23-Nov-2024 2:34 PM
जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र में  60 क्विंटल पुराने धान मिले, जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवम्बर।
जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में 60 क्विंटल पुराने धान मिले। जिसे जब्त किया गया है।  धान खरीदी का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान खरीदी प्रभारी को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश दिये गए। 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी केन्द्र सांकरा, गढफ़ुलझर, सागरपाली एवं जंगलबेड़ा एवं सीमावर्ती धान उपार्जन केन्द्र हेतु स्थापित अंतरराज्यीय जांच चौकी बंजारी नाका, सिरपुर नाका एवं राजाडीह नाका तथा सरायपाली संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ खाद्य एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद थे। बंजारी नाका में मंडी कर्मचारी पंकज पटेल अनुपस्थित पाये गये। जिसके संबंध में कलेक्टर ने तहसीलदार सरायपाली को जांच चौकी में ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अनिवार्य रूप से उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिये। 

कलेक्टर श्री लंगेह ने जांच चौकी पर वाहनों के आवागमन की गंभीरता से जांच करने एवं पंजी संधारण करने के निर्देश दिये।  जंगलबेड़ा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में उपार्जन केंद्र में 150 बोरे में लगभग 60 क्विंटल पुराने धान गिरधारी लाल ग्राम राजाडीह के द्वारा उपार्जन केन्द्र में विक्रय हेतु लाया गया था। जिसे कृषि उपज मंडी सरायपाली द्वारा जब्त किया गया है। धान खरीदी केंद्र में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश उपायुक्त सहकारी संस्थाएं महासमुंद को दिये हंै। 
 


अन्य पोस्ट