महासमुन्द

जूनियर बास्केटबॉल राष्ट्रीय स्पर्धा में महासमुंद द्वितीय स्थान
23-Nov-2024 1:59 PM
जूनियर बास्केटबॉल राष्ट्रीय स्पर्धा  में महासमुंद द्वितीय स्थान

 नपाध्यक्ष ने दी बधाई 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवम्बर।
ओडिशा के भुवनेश्वर में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित जूनियर बास्केटबॉल राष्ट्रीय स्पर्धा में महासमुंद जिला बास्केटबॉल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया है। स्पर्धा से लौटे खिलाडिय़ों ने शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग से सौजन्य मुलाकात की। श्रीमती महिलांग ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

मुलाकात करने वालों में टीम के कोच अभिषेक अम्बिलकर, शुभम तिवारी और खिलाडिय़ों में महासमुंद जिला बास्केटबॉल संघ के आयुष्मान कनौजिया, दीपक सोनकर, हर्षित गुप्ता, आदित्य पटेल शामिल हैं। 

इसी तरह 28 से 5 दिसंबर तक बंगाल में आयोजित 39 वीं युवा राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए  महासमुंद जिले से 7 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। जिसमें बालक वर्ग में 2 खिलाड़ी व बालिका वर्ग में 5 खिलाड़ी शामिल हंै। चयनित खिलाडिय़ों हिमांशु सिंह, संदीप व बालिका वर्ग में दिव्या रंगारी, स्वाति यादव, पूजिता, रायमा दास ने भी शुक्रवार को नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग से मुलाकात की। श्रीमती महिलांग ने चयनित सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं प्रेषित की।


अन्य पोस्ट