महासमुन्द
परसदा पुलिस लाइन में डीएसपी प्रतिभा पाण्डेय,
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट हरिशंकर पैंकरा थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 नवम्बर। बीते वर्ष 2013 से लेकर अब तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पकड़े गये 786 मामलों में बरामद 48 लाख से ज्यादा कीमती शराब को कल महासमुंद पुलिस ने डिस्पोस किया है। महासमुंद सिटी कोतवाली सहित जिले के सभी 11 थानों में साल 2013 से लेकर अब तक 786 प्रकरणों में न्यायालय से फैसला होने के बाद इन्हें बरामद किया गया था। इसकी अपील अवधि समाप्त हो चुकी थी। अत: ऐसे समस्त देशी, अंग्रेजी के अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र और पंजाब निर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया।
जिले के एडिशन एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ को बताया कि आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2013 से लेकर 2024 के दौरान के प्रकरण हैं। इन प्रकरणों का निराकरण न्यायालय से हो चुका है। अत: तमाम ऐसे प्रकरण जो न्यायालय से प्रकरण का निराकरण हुए थे, जिला दंडाधिकारी से अनुमति के बाद एक टीम गठित कर नष्टीकरण की कार्रवार्ई की गई। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें कार्यपालिक दण्डाधिकारी, आबकारी अधिकारी, पर्यावरण विभाग के अधिकारी और सभी थाना प्रभारियों की टीम शामिल थीं। उनकी मौजूदगी में नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि सभी शराब वर्ष 2013 से लेकर अब तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था। इस तरह पुलिस ने सिटी कोतवाली सहित 11 थानों में साल 2013 से छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पकड़े गए 786 शराब के मामलों में पुलिस ने 48 लाख से ज्यादा कीमती 12 हजार 117 लीटर अवैध शराब नष्ट किया है। इनमें महुआ, देशी, अंग्रेजी के अलावा ओडि़शा, महाराष्ट्र और पंजाब के शराब भी शामिल हैं। महासमुंद के परसदा पुलिस लाइन में उप पुलिस अधीक्षक प्रतीभा पाण्डेय सब डिविजनल मजिस्ट्रेट हरिशंकर पैंकरा की मौजूदगी में कल गुरुवार को 48 लाख 63 हजार 950 रुपए कीमत की 12 हजार 117 बल्क लीटर शराब को डिस्पोस किया गया।