महासमुन्द
विधायक सिन्हा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से की मुलाकात
21-Nov-2024 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 नवम्बर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कल मंगलवार को ग्राम बम्हनी व ग्राम बेलसोंडा स्थित खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित किसानों से उनकी समस्याओं से संबंधित चर्चा भी की। वहीं सोसाइटी कर्मचारियों को धान खरीदी के संबंध में निर्देशित कर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान नवनियुक्त सोसाइटी अध्यक्षों का शपथ ग्रहण भी हुआ। विधायक श्री सिन्हा ने किसानों से कहा कि किसान भाइयों की उपज का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, बम्हनी सोसाइटी अध्यक्ष रामेश्वर पांडे, बेलसोंडा सोसाइटी अध्यक्ष योगेश पटेल, बम्हनी ग्राम सरपंच डिगेश्वरी साहू, बेलसोंडा ग्राम सरपंच भामिनी चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे