महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 नवम्बर। शराब पीने रुपए की मांग करते हुए एक युवक द्वारा शिक्षक की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आई है। कोमाखान थाना में शिक्षक की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार शासकीय हाई स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार ठाकुर पिता शारदा नंद ठाकुर 30 साल निवासी रावणभाटा नर्रा 19 नवंबर को सुबह करीब 9.30 बजे अपने घर से स्कूल जा रहा था। मां मंगला फेबरिकेशन दुकान के सामने पहुंचा था कि वहां पहले से मौजूद नर्रा निवासी प्रताप पटेल प्रार्थी शिक्षक के पास आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जिसे मना करने पर उसने गाली-गलौच करते हुए शिक्षक के साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिक्षक की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 119-1, 296, 351-2, बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।