महासमुन्द
महासमुंद,21 नवम्बर। नगर पालिका की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंककर गंदगी करने के मामले में पिछले तीन दिनों में सात लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 4600 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। उक्त कार्रवाई सडक़ों के साथ स्ट्रीट वेंडिंग का कार्य करने वालों सहित बाजार क्षेत्रों के दुकानदारों व इधर-उधर कचरा फेंकने वालों पर की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि सफाई व्यवस्था को खराब करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। सडक़ों, फुटपाथों, गलियों, खाली प्लॉटों, बाजारों आदि डालकर गंदगी फैलाना दंडनीय स्वच्छता टीमें लगातार निगरानी करते हुए उन पर तुरंत ही जुर्माना लगाकर उसकी अदायगी करवा रही है। श्री पांडेय ने बताया कि पालिका की स्वच्छता टीमें नियमित रूप से शहर की सफाई सुनिश्चित कर रही हैं।
पर कई बार देखा जाता है कि सुबह के समय सफाई होने के बाद कुछ लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों से कचरा निकालकर दोबारा से सडक़ या गली में डाल देते हैं।