महासमुन्द

यादव महासभा में कई मुद्दों पर चर्चा
20-Nov-2024 3:00 PM
यादव महासभा में कई मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 नवम्बर। राजधानी रायुपर में आकाशवाणी केंद्र के पास स्थित यादव सामुदायिक भवन में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान भारत सरकार से शीघ्र ही अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की चर्चा की गई।

बताया कि भारत-चीन युद्ध 18 नवंबर 1962 को रेजांगला में 114 शहीद यादव वीर अहीरों ने लगभग डेढ़ हजार चीनी सैनिकों को मारकर अपने अद्भुत साहस और पराक्रम का परिचय दिया था। इस कारण 18 नवंबर को पूरे भारत देश में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा यादव शौर्य दिवस के रूप में मनाती है। इस अवसर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मदन दीप यादव का समाज ने विशेष सम्मान किया। मदन दीप ने भारतीय सेना में अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया।  इस मौके पर नरेंद्र कुमार यादव, विनोद यादव, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, देखलाल यादव, नीलकंठ यादव, गजानन यादव, मोहित बगर्ती, हेमसागर बगर्ती, अंजू कुमार यादव, दीपू यादव, दौलतराम यदु, योगेश कुमार यदु, वीरेंद्र कुमार यादव, ललित मटारी, संजय यादव, मयंक यादव, शरद कुमार हंस, सुकेश कुमार यादव, सतकुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राज, तुषार यादव, पवन कुमार यादव सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट