महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 नवम्बर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय बसना में 19 नवंबर को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई एवं बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के बच्चे बिरसा मुंडा और रानी लक्ष्मीबाई के वेश में शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभायात्रा में 460 बच्चों की सहभागिता रही। विद्यालय के अध्यापकों की मानें तो इस प्रकार की जयंती मनाने ने आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी तथा उन्हें स्मरण रहेगा कि हमारे पूर्वज किन-किन कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए देश को स्वतंत्र करवाने में अपना योगदान देते रहे।
यह शोभायात्रा दशहरा मैदान से मुख्य मार्ग होते हुए बसना नगर के शहीद वीर नारायण चौक पहुंची। जहां बच्चों ने मणिकर्णिका के जीवनाधारित लघु प्रहसन नृत्य प्रस्तुत किया। माध्यमिक विभाग के रानी लक्ष्मीबाई के शोभायात्रा का नेतृत्व आचार्या प्रियंका डडसेना, प्रमिला साहू, तपस्विनी सोनी, नीला साव, भूमिसुता साव, बिरसा मुंडा शोभायात्रा का नेतृत्व आचार्य अक्षय प्रधान,दिलीप बेहरा, प्रवेश प्रधान, हेमसागर पटेल, हाई हायर सेकेण्डरी में रानी लक्ष्मीबाई की टुकड़ी का नेतृत्व आचार्या भानुमति साव, गितिका प्रधान,तपस्विनी प्रधान, निरूपमा साहू, अवंतिका पटेल, शेष बच्चों का नेतृत्व आचार्य हीरालाल दास, तेजकुमार साव, परमेश्वर यादव, लवकुमार दास और माईक व्यवस्था का नेतृत्व अभिमन्यु दास तथा व्यवस्था का नेतृत्व प्राचार्य धनुर्जय साहू व प्रधानाचार्य भरोसराम साव कर रहे थे। समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव, व्यवस्थापक रमेश कुमार कर, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, सदस्य रमेश अग्रवाल, धनेश्वर साहू एवं आरक्षी केन्द्र बसना के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।