महासमुन्द

रेत की अवैध खुदाई, 2 चेन माउंटेड मशीन, नाव मशीन जब्त
20-Nov-2024 2:56 PM
रेत की अवैध खुदाई, 2 चेन माउंटेड मशीन, नाव मशीन जब्त

महासमुंद,20 नवम्बर। रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर 2 चेन माउंटेड मशीन को सील बंद कर जब्त किया गया,वहीं रेत घाट में नदी पर लगे नाव मशीन को जब्त किया गया।

इसी क्रम में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम बडग़ांव तहसील महासमुंद में स्वीकृत रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पट्टेदार द्वारा रेत घाट में नाव से मशीन लगा कर रेत निकालना एवं मशीनों का उपयोग करते पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करना पाया गया।  मौके पर 2  चेन माउंटेड मशीन को सील बंद कर जब्त किया गया। रेत घाट में नदी पर लगे नाव मशीन को जब्त किया गया। पर्यावरण नियमों एवं पट्टा शर्तों के उल्लंघन पर पट्टा धारक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा पट्टा धारक को पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए रेत खदान संचालित करने के निर्देश दिए गए।


अन्य पोस्ट