महासमुन्द

कला संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान-जागेश्वर
20-Nov-2024 2:42 PM
कला संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान-जागेश्वर

छत्तीसगढ़ संवाददाता

महासमुंद, 20 नवम्बर। ग्राम लाफि नकला में ईशर गौरा महिला संगठन व समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में लाफि नकला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। देर रात तक कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर थे। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान है। ग्राम के उत्साही युवाओं की ग्राम में महोत्सव मनाने की पहल बहुत ही अनुकरणीय है। उपस्थित अतिथि योगेश्वर चंद्राकर ने ग्राम को कला संस्कृति को संजोने वाला ग्राम बताया।  आनंदराम ने कहा कि लाफिन कला ने अपने नाम के अनुरूप कला को जिंदा रखा है।

इसमें सामूहिक नृत्य में मीनाक्षी पटेल की टीम प्रथम, किरण की टीम द्वितीय व तुलसी के बिरवा डांस ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। युगल, एकल में प्रथम अंशु व दामनी, द्वितीय जया व शीतल, तृतीय अंश कुमार साहू रहे। इस मौके पर गोवर्धन साहू, कमलेश साहू, कमलेश साहू समेत ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट