महासमुन्द
महासमुंद, 19 नवम्बर। सोमवार को शहर के एक पान ठेला संचालक को अपने दुकान का कचरा सडक़ पर फेंकते देख सीएमओ ने पहले संचालक को जमकर फटकार लगाई फिर उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
जानकारी अनुसार सोमवार को पालिका सीएमओ विजय पांडेय स्वास्थ्य शाखा कर्मियों के साथ रोज की तरह शहर के मुख्य मार्ग समेत वाडों में साफ.सफाई व्यवस्था देखने निकले थे। इसी दौरान नेहरू चौक स्थित एक पान ठेला संचालक अपनी दुकान के कचरे को डस्टबीन में डालने की बजाय सडक़ एवं नाली में फेक रहे थे। जिस पर सीएमओ श्री पांडेय की नजर पड़ गई। दुकान पहुंच कर पहले तो उन्होंने संचालक को जमकर फटकार लगाई फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की।
सीएमओ विजय पाण्डेय ने उक्त संचालक को चेतावनी देते हुए कहा दोबारा सडक़ मत फेंकना नहीं तो जाएगी। निरीक्षण केसीमों ने कड़ी कार्रवाई की देखा कि अधिकांश दुकानदार दुकान से निकलने कला कचरा बाहर या फिर नालियों फेंका जाता है।
उन्होंने अधिकारियों को ऐसे दुकानदारों पर नजर रखने के साथ ही उनसे जुर्माना वसूल करने निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ विजय पांडेय ने स्वच्छता प्रभारी को साफ.सफाई व्यवस्था को सुधार कर और बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होटल व दुकान से निकलने वाले अपशिष्ट प्रबंधन एवं गीले सूखे कचरे को नगर पालिका के वाहनों में दिया जाए। अन्यथा नगर पालिका अधिनियम की धारा प्रावधानों के तहत नियमानुसार जुर्माद वसूला जाएगा। इसकी जिम्मेदारी दुकान संचालक की होगी। निरीक्षण के कार्यालन अभियंता एसडीसभा प्रसाद तिवारी मौजूद रहे।