महासमुन्द

दीपावली मिलन: पत्रकारिता में चुनौतियों पर चर्चा, सम्मान भी
19-Nov-2024 7:05 PM
दीपावली मिलन: पत्रकारिता में चुनौतियों पर चर्चा, सम्मान भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 नवम्बर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की पिथौरा इकाई द्वारा रविवार को पिथौरा में दीपावली मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वन काष्ठागार के सभा कक्ष में हुए इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे नागरिकों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

आंचलिक पत्रकारिता को वर्तमान दशा और दिशा पर तथा पत्रकारिता के मार्ग की चुनौतियों पर भी समारोह में गहन चर्चा की गयी। पूर्वान्ह आयोजित प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि की आसन्दी से बसना के विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल, विशेष अतिथि के रूप में खल्लारी के विधायक द्वारिकाधीश यादव और सरायपाली की विधायक चातुरी नन्द ने समारोह को सम्बोधित किया। त

इस दौरान महासमुंद जिले में प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुडक़र जनसरोकार से जुड़े मुद्दे उठाते रहे ऐसे पत्रकारों प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्लेश सोनी, नीरज गजेंद्र, उत्तरा विदानी, आनंद साहू, बाबूलाल साहू, दानवीर शर्मा, आशुतोष शर्मा, अरविंद यादव, जन्मजय सिन्हा, रवि विदानी, मनोहर ठाकुर, संजय यादव, विजय चौहान, ताराचंद पटेल, ललित मुखर्जी, विकास शर्मा, बलराम दीक्षित, कुबेर चरण नायक, सीडी बघेल,सत्यप्रकाश अग्रवाल, मनहरण सोनवानी, भास्कर राय पंडारे, मनोज मिश्रा, भगवान दास अग्रवाल व सुरेश गुप्ता को कलमवीर सम्मान से नवाजा गया।

प्रथम सत्र में विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत अधिकारी स्वराज दास, राज्य के वरिष्ठ पत्रकार और बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान अवस्थी, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक छत्तीसगढ़ बाच रायपुर के सम्पादक रामअवतार तिवारी, प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष रतेश सोनी, वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार स्वराज्य करुण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि सहित सभी विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 

 

 

 


अन्य पोस्ट