महासमुन्द

नपा अध्यक्ष ने किया सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन
18-Nov-2024 3:04 PM
नपा अध्यक्ष ने किया सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन

महासमुंद, 18 नवंबर। कल रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पार्षद माधवी सिक्का ने वार्ड 9 में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। कुल 16 लाख की लागत से होने वाले सीसी रोड का निर्माण वार्ड स्थित जगत पान ठेला से नयापारा उप स्वास्थ्य केंद्र तक किया जाएगा। भूमिपूजन के दौरान पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिक्का और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट