महासमुन्द
रामेश्वर बने बम्हनी सहकारी समिति के अध्यक्ष
18-Nov-2024 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 नवंबर। जिले में पंजीकृत पैक्स, लैम्पस सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारी-अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इनमें महासमुंद विकासखंड के सहकारी समिति ग्राम बम्हनी के अध्यक्ष बनाए जाने पर रामेश्वर पाण्डेय ने स्थानीय विधायक राजू योगेश्वर सिन्हा का आभार व्यक्त किया एवं किसान हित में कार्य करने की बात कही है। इस नियुक्ति पर खिलावन यादव, पन्ना साहू, युगेश साहू, पुरूषोत्तम साहू, सित्तू वैष्णव,उत्तम साहू, राकेश साहू, कमलेश साहू, इन्द्रकुमार साहू, देवेन्द्र साहू, कौशिक साहू, करन निषाद एवं ग्रामीणों ने रामेश्वर पाण्डेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे