महासमुन्द
महासमुंद, 18 नवंबर। महासमुंद जिले के नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड.2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास महासमुंद मुख्य मार्ग के बगल में स्थित कब्रिस्तान में कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा कब्रिस्तान में अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां कब्रिस्तान में अवैध दुकान निर्माण कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर पार्षद सभापति धर्मेन्द्र यादव के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्षीरसागर नायक से शिकायत कर हो चुके निर्माण कार्य को शीघ्र तोडऩे के लिए रविवार को ज्ञापन सौंपा।
धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि पहले समय में नगर में मुस्लिम समुदाय को मृत्यु के बाद दफन करने के लिए यह जगह दिया गया जो कि कब्रिस्तान बना लेकिन वर्तमान जगह महासमुंद मार्ग के मुख्य रोड से लगा हुआ है। पास में सरकारी अस्पताल भी है जहां लोगों का आवागमन बना रहता है। कब्रिस्तान के लिए ही जगह आरक्षित रहे। कभी भी दुकान के लिए इस जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने की मांग की है। भविष्य में कब्रिस्तान में दुकान निर्माण न हो।