महासमुन्द

सर्व हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन
18-Nov-2024 2:18 PM
सर्व हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन

महासमुंद, 18 नवंबर। सर्व हिंदू समाज महासमुंद द्वारा देवकीनंदन ठाकुर के आह्वान पर देश में सनातन बोर्ड की मांग हेतु दिल्ली में धर्म संसद आयोजन को सहयोग प्रदान करने हेतु कलेक्टर महासमुंद की अनुपस्थिति में एसडीएम महासमुंद के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि हमारे देश में वर्ष 1954 में वक्फ  बोर्ड का गठन किया गया था जिसमें वर्ष 1995 में संशोधन करके वक्फ  बोर्ड को अत्यधिक शक्तियां दे दी गई। वर्ष 2013 में वक्फ बोर्ड संशोधन न केवल उसे असाधारण रूप से शक्तिशाली बना दिया गया बल्कि उसे एक स्वायत संस्था के रूप में स्थापित कर दिया गया। वक्फ बुक एक्ट 1995 के प्रावधान के अनुसार किसी भी भूखंड के भूस्वामित्व के अधिकार का निर्धारण भी वक्फ बोर्ड करेगा। वक्फ बोर्ड के किसी निर्णय के विरुद्ध पीडि़त पक्ष को वक्फ  ट्रिब्यूनल में ही अपील करना होगा। हमारे देश में वक्फ  बोर्ड कानून जिस रूप में वर्तमान में प्रवर्तित है,उससे भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 तथा 21 प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहा है। अत: राष्ट्रपति से अनुरोध है कि इस कानून को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया जाए अथवा सनातन धर्मविलम्बियों के लिए सनातन बोर्ड का गठन करें और उसे भी उसी तरह की शक्तियां प्रायोजित की जाए, जैसे वक्फ  बोर्ड को किया गया है।


अन्य पोस्ट