महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 नवंबर। यूपी के ईंट भट्ठे में छग के मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। रविवार को लाश लाकर उसी दिन गृहग्राम भुरकोनी में अंतिम संस्कार किया गया।
लाश को लेकर लौटे मृत मजदूर के परिजनों ने बताया कि मृत्यु के बाद भ_ा दलाल द्वारा इलाहाबाद के मुक्तिधाम में ही मृतक का अंतिम संस्कार कराए जाने की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन अन्य मजदूरों के आपत्ति के बाद दलाल ने मृतक का शव भुरकोनी भिजवाया और शेष मजदूरों को इलाहाबाद के बस्ती जिला के भ_ा में काम करने भेज दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद भी युवा मजदूर के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और न ही इस विषय को लेकर अपराध दर्ज किया गया है। चूंकि युवक अपने परिवार से अलग रहता था, इसलिए परिजन भी इसे लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के बाद भुरकोनी, बंदेली, पिथौरा, बसना, महासमुंद सहित आसपास के ग्रामों से बड़े पैमाने पर लोग कमाने खाने अन्य राज्यों में जाते हैं। शनिवार को भी ग्राम भुरकोनी के मजदूर ट्रेन मार्ग से रवाना हुए थे। लेकिन इलाहाबाद के 10 किमी पूर्व ही 36 वर्षीय युवा मजदूर संतलाल यादव भुरकोनी की मौत हो गयी। जैसे-तैसे संतलाल के शव को ग्राम भुरकोनी लाया गया और आनन-फ ानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। दलाल भुरकोनी का ही बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक जो मजदूर प्रदेश को छोड़ दीगर प्रदेशों में कमाने खाने जाते हैं, नियमत: इन मजदूरों की स्वास्थ्य की जांच का नियम है, लेकिन पलायन में गए किसी भी मजदूर की स्वास्थ्य जांच नहीं कराई जाती है। संतलाल के साथ गए कुछ मजदूरों का आरोप है कि एक मजदूर की मौत हुई है। लेकिन दलाल सांठ-गांठ कर इस मामले को दबाने की फिराक में है।
इस संबंध में पिथौरा टीआई शशांक पौराणिक से चर्चा के लिए संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।